
एकाग्र के कैबिन में वो तीनों बैठे थे। तभी इकनूर अपना प्यारा सा मुंह बनाते हुए उन दोनों से बोली, "मेरा पेट तो भर गया पर अभी तक दिल नहीं भरा... " उसकी इतनी बात सुनकर एकाग्र के साथ साथ खुद शिवम भी इकनूर की तरफ ही देखने लगा।
उन दोनों की नज़रों को अपने ऊपर देखकर इकनूर को झट से कुछ रियलाइज हुआ और वो अपनी गर्दन ना में हिलाकर अपनी बात को ठीक से एक्सप्लेन करते हुए बोली, "आप लोग मेरी तरफ ऐसे मत देखो मैं खाने की बात नहीं कर रही हुं।"












Write a comment ...