
अभी मिराया अलिना और उन तीनों गर्ल्स के साथ उसकी क्लासरूम में अपनी जगह पर बैठी हुई थी। वैसे मिराया और अलिना मिडल रॉ में फर्स्ट बेंच पर बैठी हुई थी, जो उनकी जगह थी और वहां वो दोनों ही बैठती थी तीसरा कोई उनके साथ नहीं बैठता था।
वही वो तीनों उनके ठीक पीछे सेकंड बेंच पर बैठी हुई थी। विन्नी को काफी देर से कुछ खटक रहा था, जिस वजह से वो बहुत ही धीरे से आगे मिराया की तरफ झुकी और अपनी धीमी आवाज़ में ही बोली, "मिराया मैंने देखा की तुम माणिक सर को फॉलो करती हो और वो खुद भी तुम्हें फॉलो करते हैं... "












Write a comment ...