
इकनूर सायली के साथ पैराडाइस में घूम रही थी। सायली अपनी बेस्ट फ्रेंड की तरफ देखकर उसका हाथ पकड़ते हुए बोली, "यार मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की तु एकाग्र सोनी के साथ यहां पैराडाइस में रह रही हैं। उसपर वो तुझे किसी प्रिंसेस की तरह ट्रीट कर रहे हैं... "
सायली की इस बात से सहमत होकर इकनूर खुद भी अपना सिर हिलाकर मुस्कुराते हुए बोली, "हा सायु। वो काफी ज्यादा अच्छे हैं। मुझे ना सच में ये समझ नहीं आ रहा की मेरे बाप जैसे मतलबी इंसान को इतना अच्छा दोस्त कैसे मिल गया?"












Write a comment ...