
राखी और व्याख्या दोनों अपनी - अपनी जगह पर खड़ी थी। व्याख्या ने अपनी शक्तियों से राखी का मुंह बंद करके रखा था, जिस वजह से वो कुछ भी बोल नहीं पा रही थी।
अब व्याख्या ने अपना बहुत ही मासूम सा चेहरा बनाया और राखी के साथ साथ वहां बैठी लड़कियों को घूरते हुए वो वंश से बोली, "सर यहां बहुत सी लड़कियों को ना मुझसे अजीब सी चिढ़ हैं पता नहीं किस बात की? जब देखो तब मेरे ऊपर आकर ही टिकी रहती हैं।"












Write a comment ...