
सिया के इस सड़न अटैक से कृशल पूरा शॉक हुआ, "अरे... " अग्नि ने उसे बोलने तक नहीं दिया और सीधे उसका एक कान पकड़ कर उसे मरोडते हुए बोला, "तुझे शरम नहीं आती जो अपनी प्रेग्नेंट बीवी को भूखा रखता हैं?"
शरण्या खुद कृशल की इस हरकत से डिसअपॉइंट थी। वही कृशल अग्नि के पकड़ से अपने निर्दोष कान को छुड़ाने की कोशिश करते हुए बोला, "मैं कोई आपकी लाडली को भूखा नहीं रखता लेकिन आपकी बेटी को घर की नहीं बाहर की चीजें चाहिए होती हैं और आप ही बताइये की ऐसी हालत में मैं इसे बाहर का वो अनहाईजेनिक खाना खिलाऊ?"








Write a comment ...