
सिया ने शैल्य के छोटे से चेहरे को अपने हाथों में लिया और बोली, "बेटू मम्मा की बात सुनो। मान लो अगर आपने अभी शादी कर भी ली तो उसका कोई फायदा नहीं होगा। अभी आपकी Butterfly काफी छोटू सी हैं और उन्हें उनके मम्मा - पापा चाहिए।"
सिया के बाद अब कृशल खुद भी अपनी एक्स्ट्रा सॉफ्ट टोन में अपने बेटे से बोला, "हा। जैसे आप मम्मा - पापा के साथ सोते हो वैसे ही वो भी उसके मम्मा - पापा के साथ सोती हैं। और अब तो आपकी छोटू सिसी आयेगी तो आप उसका ख्याल रखोगे, उसके साथ खेलोगे या फिर आपकी Butterfly के साथ?"








Write a comment ...