
पल्लवी वाणी से बोली, "इसे संभालने के लिए हम सब हैं वाणी। दिन भर दोनों बच्चे यहां रहेंगे और रात में ये हमारे साथ रहेगा। क्यों नाती उसके नानु - नानी के पास नहीं रह सकता क्या?"
वाणी ने झट से अपना सिर ना में हिलाया और बोली, "ऐसी बात नहीं हैं बड़ी मां... " आशिमा वहां से उठकर वाणी के पास आयी और उसका हाथ पकड़ कर बोली, "बस कुछ ही महीनों की बात हैं वाणी। मैं संभाल लुंगी इसे तुम बिल्कुल चिंता मत करो।"








Write a comment ...